कम CIBIL Score पर Instant Loan कैसे लें? -:- अगर आपको अचानक पैसों की जरूरत पड़ गई है और आपका CIBIL Score कम या खराब (Bad Credit Score) है, तो घबराने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। अक्सर जब हम किसी बैंक में लोन के लिए अप्लाई करते हैं, तो 750 से कम सिबिल स्कोर होने पर बैंक हमारी फाइल तुरंत रिजेक्ट कर देते हैं।
लेकिन साल 2026 में ऐसे कई RBI रजिस्टर्ड NBFCs और Instant Loan Apps हैं, जो सिर्फ सिबिल स्कोर नहीं बल्कि आपकी मंथली इनकम और डिजिटल प्रोफाइल देखकर भी ₹5,000 से लेकर ₹5 लाख तक का Instant Personal Loan अप्रूव कर देते हैं।
इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि कम सिबिल स्कोर होने के बावजूद आप सुरक्षित तरीके से लोन कैसे ले सकते हैं, कौन-से ऐप्स बेस्ट हैं और फ्रॉड से कैसे बचना है।
Low CIBIL Loan 2026: मुख्य विवरण (Overview)
| जानकारी | विवरण |
| लोन राशि (Loan Amount) | ₹5,000 से ₹5,00,000 तक |
| ब्याज दर (Interest Rate) | 14% से 36% सालाना (प्रोफाइल के अनुसार) |
| लोन अवधि (Tenure) | 3 महीने से 36 महीने |
| प्रोसेसिंग फीस | 2% से 5% (+ GST) |
| अप्रूवल समय | 5 मिनट से 24 घंटे |
| लोन का प्रकार | 100% Paperless & Digital |
कम CIBIL स्कोर पर लोन देने वाले बेस्ट Apps (RBI Approved)
अगर आपका क्रेडिट स्कोर 600 से कम है या आपकी कोई क्रेडिट हिस्ट्री नहीं है, तो आप इन सुरक्षित ऐप्स को ट्राई कर सकते हैं:-
- Moneyview:- अगर आपका स्कोर 600–650 के आसपास है, तो यह ऐप कम कागजातों में ₹10 लाख तक का लोन ऑफर करता है।
- KreditBee:- यह ऐप नए यूजर्स और कम क्रेडिट हिस्ट्री वाले युवाओं को ₹1,000 से ₹5 लाख तक का छोटा टिकट लोन आसानी से देता है।
- Branch Loan App:- बिना भारी इनकम प्रूफ और कम सिबिल पर ₹50,000 तक का इमरजेंसी लोन पाने के लिए यह सबसे लोकप्रिय ऐप है।
- Kissht / Lendingplate:- ये प्लेटफॉर्म्स आपकी मंथली इनकम और कैश फ्लो देखकर तुरंत क्रेडिट लाइन या लोन अप्रूव करते हैं।
Low CIBIL Loan के लिए जरूरी पात्रता (Eligibility Criteria)
- आवेदक भारत का नागरिक होना चाहिए।
- उम्र कम से कम 21 वर्ष और अधिकतम 58 वर्ष होनी चाहिए।
- आपके पास आय का कोई नियमित साधन (Salaried या Self-Employed) होना चाहिए।
- हर महीने खाते में कम से कम ₹12,000 से ₹15,000 की इनकम क्रेडिट होनी चाहिए।
- आपका मोबाइल नंबर आपके आधार कार्ड और बैंक खाते से लिंक होना जरूरी है।
जरूरी दस्तावेज (Required Documents)
कम-सिबिल स्कोर पर लोन अप्लाई करते समय ज्यादा पेपर्स की जरूरत नहीं होती:-
- पहचान पत्र:- PAN Card (अनिवार्य)
- पते का प्रमाण:- Aadhaar Card (OTP वेरिफिकेशन के लिए)
- बैंक प्रूफ:- पिछले 3 से 6 महीने का Bank Statement (जिसमें सैलरी या आमदनी दिखती हो)
- सेल्फी:- ऐप के अंदर ली गई लाइव फोटो।
कम CIBIL पर Instant Loan अप्लाई करने का स्टेप-बाय-स्टेप तरीका
- स्टेप :- सबसे पहले Google Play Store से कोई भी RBI रजिस्टर्ड लोन ऐप (जैसे Moneyview या KreditBee) डाउनलोड करें।
- स्टेप :- अपने आधार से लिंक मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी डालकर Register/Sign Up करें।
- स्टेप :- अपनी बेसिक डिटेल्स भरें—जैसे नाम, पैन कार्ड नंबर, जन्मतिथि और काम का प्रकार (Job Type)।
- स्टेप :- अपनी एलिजिबिलिटी चेक करें। स्क्रीन पर आपको जितने लोन का ऑफर दिखेगा, उसे चुनें।
- स्टेप :- आधार OTP के जरिए अपनी KYC पूरी करें और बैंक स्टेटमेंट अपलोड/वेरिफाई करें।
- स्टेप :- लोन का पैसा ऑटो-डेबिट (Auto-Debit/e-NACH) सेट करें ताकि EMI समय पर कट सके।
- स्टेप :- एग्रीमेंट साइन करते ही कुछ ही मिनटों में लोन का पैसा सीधे आपके बैंक अकाउंट में ट्रांसफर हो जाएगा।
कम CIBIL पर लोन लेते समय इन बातों का रखें खास ध्यान
- अग्रिम फीस (Upfront Fee) कभी न दें:– कोई भी असली बैंक या ऐप लोन अप्रूव करने से पहले फाइल चार्ज या प्रोसेसिंग फीस के नाम पर पैसे नहीं मांगता। अगर कोई पहले पैसे मांगे, तो वह फ्रॉड हो सकता है।
- 7-Days चाइनीज लोन ऐप्स से बचें:- प्ले स्टोर या वॉट्सऐप पर आने वाले ऐसे किसी अनजान ऐप से लोन न लें जो सिर्फ 7 दिन का समय देते हैं और बाद में ब्लैकमेल करते हैं। हमेशा चेक करें कि ऐप RBI Approved NBFC के साथ पार्टनरशिप में हो।
- एक साथ 10 जगह अप्लाई न करें:- बार-बार अलग-अलग ऐप्स पर रिजेक्ट होने से आपका CIBIL स्कोर और ज्यादा गिर जाता है। एक बार में एक ही भरोसेमंद ऐप पर कोशिश करें।
निष्कर्ष (Conclusion)
कम CIBIL स्कोर का मतलब यह नहीं कि आपको लोन नहीं मिल सकता। आज के डिजिटल दौर में सही जानकारी और सही ऐप की मदद से इमरजेंसी में पैसे जुटाना आसान हो गया है। बस ध्यान रखें कि लोन अपनी जरूरत के हिसाब से ही लें और समय पर EMI भरकर अपने सिबिल स्कोर को सुधारें ताकि भविष्य में बड़े लोन कम ब्याज पर मिल सकें।
Disclaimer:- Bestan Guide (bestanguide.in) किसी भी प्रकार का डायरेक्ट लोन नहीं देता है और न ही हम किसी लोन के बदले कोई पैसा (फीस या फाइल चार्ज) मांगते हैं। यहाँ दी गई सभी जानकारी केवल सामान्य शैक्षिक और जागरूकता उद्देश्य (Educational Purpose) के लिए है। किसी भी वित्तीय ऐप या बैंक से लोन लेने से पहले उनके नियम व शर्तें (Terms & Conditions) और ब्याज दरें ध्यानपूर्वक स्वयं पढ़ें। किसी भी वित्तीय निर्णय या नुकसान के लिए उपयोगकर्ता स्वयं जिम्मेदार होगा।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)
Q1. क्या 500 सिबिल स्कोर पर लोन मिल सकता है?
उत्तर: हाँ, 500 सिबिल स्कोर पर रेगुलर बैंक लोन नहीं देते, लेकिन कुछ NBFC ऐप्स (जैसे Branch, TrueBalance या KreditBee) आपकी मंथली इनकम देखकर छोटा लोन (₹5,000 से ₹25,000) दे सकते हैं।
Q2. क्या बिना पैन कार्ड के कम सिबिल पर लोन मिलेगा?
उत्तर: नहीं, किसी भी कानूनी और सुरक्षित लोन ऐप से लोन लेने के लिए पैन कार्ड और आधार कार्ड होना अनिवार्य है।
Q3. कम सिबिल स्कोर को वापस कैसे सुधारें?
उत्तर: किसी भी छोटे ऐप से छोटा लोन लेकर उसकी सभी EMI बिल्कुल सही समय पर चुकाएं। 6 से 8 महीने में आपका सिबिल स्कोर 750+ हो जाएगा।
“अगर आपको कोई दिक्कत आए तो नीचे कमेंट करके पूछ सकते हैं”